Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इकौना में बोलेरो ने ई-रिक्शा व कार को मारी टक्कर:हादसे में दोनों...

इकौना में बोलेरो ने ई-रिक्शा व कार को मारी टक्कर:हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, आरोपी चालक फरार


इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-730 पर जगदीशपुर के सामने सोमवार रात तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा और खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। जगदीशपुर निवासी डॉ. सुभाष चंद्र यादव सोमवार रात इकौना बाजार गए थे। वापस लौटते समय उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और दुकान पर सामान लेने चले गए। इसी दौरान नारायणपुर निवासी रामबरन ई-रिक्शा लेकर कटरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा जगदीशपुर के सामने पहुंचा, तभी बहराइच से बलरामपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा और खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments