सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा द्वारा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले दस्तक अभियान मे तेज़ी आ गई है। मंगलवार को आशा कार्यकर्ता सुनीता ने ग्राम परसपुर में पोस्टर लगाकर जागरूकता अभियान मे लोगो को जागरूक किया। इन पोस्टरों के माध्यम से जनता को मुख्य रूप से सात बिंदुओं पर जागरूक किया जा रहा है। इनमें साफ-सफाई, छिड़काव, शुद्ध पेयजल का उपयोग, शौचालय का प्रयोग, दिमागी बुखार से बचाव और मच्छर जनित रोगों से बचाव शामिल हैं। अभियान के संबंध में अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने बताया कि इसकी तैयारियों को लेकर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं और अन्य संबंधित विभागों का प्रशिक्षण पहले ही पूरा कर लिया गया था। इस दस्तक अभियान की निगरानी शासन स्तर से की जा रही है। इसके अतिरिक्त, यूनिसेफ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा भी अभियान की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
दस्तक अभियान में आशा कार्यकर्ता कर रहीं जागरूक:परसपुर गांव में पोस्टर लगाकर दी जा रही 7 बिंदुओं की जानकारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












