नौतनवां नगर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में नवीन सत्र का शुभारंभ पुस्तक वितरण कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने बच्चों को किताबें वितरित कीं। उन्होंने विद्यालय की नवनिर्मित बाउंड्री वॉल पर चित्रकारी करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह शिक्षा और साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा प्राप्त करने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व एआरपी अभिषेक पाण्डेय, रीता सिंह, शिवशंकर मद्धेशिया, रामाज्ञा यादव, संगीता सिंह, लक्ष्मी गुप्ता, उमेश दिवाकर, करनजीत और सभासद अनिल मद्धेशिया व प्रमोद पाठक सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवां प्राथमिक विद्यालय में नए सत्र का शुभारंभ:पालिका अध्यक्ष ने बच्चों को बांटीं किताबें, चित्रकारों को किया पुरस्कृत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












