Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में टूटे पुल की मरम्मत शुरू:धमौरा गांव के तिराहे पर राहगीरों...

बस्ती में टूटे पुल की मरम्मत शुरू:धमौरा गांव के तिराहे पर राहगीरों को होती थी परेशानी, लोगों की थी मांग

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साउघाट के ग्राम पंचायत धमौरा में मंगलवार को एक टूटे हुए पुल की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण तिराहे पर राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी और जान का खतरा बना रहता था। मरम्मत कार्य शुरू होने से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। धमौरा गांव से निकली पक्की सड़क पर स्थित यह तिराहा पुल के टूटे होने के कारण बेहद खतरनाक बन गया था। सड़क का किनारा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे दिन-रात राहगीरों को यहां से गुजरने में दुर्घटना का डर सताता रहता था। स्थानीय निवासियों यशवंत कुमार, संतोष कुमार चक्रवर्ती, महेंद्र कुमार और सुनील कुमार ने बताया कि पुल का यह टूटा हुआ हिस्सा हमेशा खतरों का कारण बनता था। उन्होंने कहा कि अब मरम्मत शुरू होने से यह खतरा टल गया है और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments