Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूधौली सीट पर भाजपा से पप्पू पांडेय पहली पसंद:बसपा से मनोज चौधरी...

रूधौली सीट पर भाजपा से पप्पू पांडेय पहली पसंद:बसपा से मनोज चौधरी पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक राजेन्द्र चौधरी का क्या हुआ जानिए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के रूधौली विधानसभा सीट पर सपा विधायक राजेंद्र चौधरी को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 76 प्रतिशत लोगों का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा से राजेंद्र प्रसाद चौधरी और चांदनी चौधरी को पहली पसंद के तौर पर लोगों ने चुना है। यहां पार्टी के रूप में भाजपा पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद पप्पू पांडेय हैं, उन्हें 66 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। पुष्करादित्य सिंह को 17 प्रतिशत और संजय प्रताप जायसवाल को 13 प्रतिशत लोगों ने अपनी पंसद बताया है। समाजवादी पार्टी में चांदनी चौधरी को 44 व मौजूदा विधायक राजेंद्र चौधरी को 44 प्रतिशत मतों के साथ सर्वाधिक पसंद किया गया है। वहीं संजय प्रसाद जायसवाल 6 प्रतिशत, राजेंद्र चौधरी को 2 प्रतिशत लोगों ने अपना मत दिया है। बहुजन समाज पार्टी से मनोज कुमार चौधरी 66 प्रतिशत मत पाकर जनता की पहली पसंद बने हैं, इनके साथ ही सईद अहमद को 16 प्रतिशत लोगों ने पंसद किया है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट – इस लिंक पर क्लिक करें
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments