Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नेपाल में बारिश से घाघरा बैराज का जलस्तर बढ़ा:शारदा और सरयू नहरों...

नेपाल में बारिश से घाघरा बैराज का जलस्तर बढ़ा:शारदा और सरयू नहरों में पानी छोड़ा जा रहा


नेपाल में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते शारदा और सरयू नहरों के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज प्रभारी जेई नितिन यादव ने बताया कि नेपाल में हो रही बारिश के कारण पिछले दो दिनों से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। सामान्य स्तर से 3 हजार क्यूसेक पानी अधिक होने के कारण शारदा और सरयू नहरों में पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घाघरा नदी के सभी गेट बंद हैं और केवल नहरों में ही पानी छोड़ा जा रहा है। जेई नितिन यादव के अनुसार, गुरुवार सुबह से जलस्तर स्थिर बना हुआ है। बारिश के पानी के कारण घाघरा बैराज का पानी नीले से मटमैला हो गया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम में बदलाव देखा गया है, जहां तेज हवाओं और बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं, नेपाल में पहाड़ों पर लगातार बारिश से पिछले दो दिनों से जंगल और तराई इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments