HomeHealth & Fitnessपिटाई से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, हिरासत में आराेपित

पिटाई से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, हिरासत में आराेपित

बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पण्डित पुरवा में शुक्रवार को उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चेतराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतक के भाई गोपी का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई थी। गम्भीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया था,इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

फखरपुर थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि घटना 21 मई की देर रात की है। मृतक एक तख्त पर सोने का प्रयास कर रहा था,जिस पर पहले से लोग लेटे थे। इस बात को लेकर गांव के ही व्यक्ति से उनका विवाद और मारपीट हो गई।

मृतक को घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज भेजा गया था,जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि चेतराम और हीरालाल में तीन दिन पूर्व भी विवाद हुआ था। घटना के दिन मृतक के सो जाने के बाद हीरालाल ने लातों से उसके पेट पर वार किए थे,जिससे चेतराम की आंत फट गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments