लखनऊ। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकान गणना’ के सफल संचालन हेतु लखनऊ नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए नगर के सभी 8 जोनों में ‘जनगणना नियंत्रण कक्ष’ स्थापित किए गए हैं।
अपर नगर आयुक्त/नगर जनगणना अधिकारी द्वारा जारी आदेश के क्रम में, ये नियंत्रण कक्ष दिनांक 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक क्रियाशील रहेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य जनगणना कार्य से संबंधित जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण, सूचनाओं का आदान-प्रदान एवं प्रगणकों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। प्रत्येक जोनल नियंत्रण कक्ष में एक वरिष्ठ लिपिक को प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
लखनऊ की जनता अपनी जनगणना संबंधी किसी भी समस्या, शिकायत या जानकारी के लिए सुबह 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक सीधे संबंधित जोन के प्रभारी अधिकारी से संपर्क कर सकती है। जोनवार नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं हेल्पलाइन नंबर:
जोन नियंत्रण कक्ष प्रभारी हेल्पलाइन नं०
- जोन-01 आरिफ नकवी, लिपिक 9415026695
- जोन-02 अर्चना, लिपिक 9044477306
- जोन-03 अशीष चन्द्रा, लिपिक 9305888263
- जोन-04 विरेन्द्र कुमार, लिपिक 7905873935
- जोन-05 मनोज कुमार, लिपिक 8318903325
- जोन-06 मिर्जा इरसाद बेग, लिपिक 8576067280
- जोन-07 प्रवीन सिंह, लिपिक 8299778548
- जोन-08 आशुतोष गुप्ता, लिपिक 9919476939












