#बस्ती_न्यूज
नगर पंचायत मुण्डेरवा के वार्ड नंबर 12 पटेल नगर स्थित मॉडर्न प्राथमिक विद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। कार्यक्रम के अंतिम दिन बनकटी के खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने सभी प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को शपथ दिलाई। गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने विद्यालय पहुंचकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से जनगणना कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी कर्मचारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। यादव ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा होगा। पहले चरण में मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून तक किया जाएगा, जिसमें कुल 34 बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी। नागरिकों को 7 मई से 21 मई तक स्वगणना की सुविधा भी मिलेगी। फील्ड ट्रेनर हेमंत कुमार चौधरी और जगत राम गुप्ता ने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाकर प्रशिक्षण का समापन किया। इस दौरान फील्ड ट्रेनर हेमंत कुमार चौधरी और जगत राम गुप्ता भी मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुण्डेरवा में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का तीन दिवसीय समापन:डिजिटल जनगणना को लेकर प्रगणकों को दिए निर्देश, शपथ दिलाकर प्रशिक्षण संपन्न कराया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












