Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महादेवा सीट पर भाजपा से रवि सोनकर पहली पसंद:सपा से राम करन...

महादेवा सीट पर भाजपा से रवि सोनकर पहली पसंद:सपा से राम करन आर्य पसंदीदा, विधायक दूधराम का क्या हुआ जानिए

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के महादेवा विधानसभा सीट पर सुभसपा विधायक दूधराम को जनता ने पसंद नहीं किया है, भास्कर के सर्वे में 66 प्रतिशत लोगों का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि पार्टी के तौर पर सुभासपा से विधायक दूधराम को पहली पसंद के तौर पर लोगों ने चुना है। यहां भाजपा पहले नंबर पर, दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नंबर पर सुभासपा है, चौथे पर बसपा और पांचवे नंबर में कांग्रेस हैं। सुभसपा से मौजूदा विधायक को 100 प्रतिशत जनता से अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद रवि सोनकर हैं, उन्हें 52 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जगदीश शुक्ला को 10 प्रतिशत और रवि मिश्रा को 9 प्रतिशत, तेजा को 8, बलराम यादव को 6 प्रतिशत लोगों ने अपनी पंसद बताया है। अन्य को 15 प्रतिशत लोगों ने चुना है। समाजवादी पार्टी में राम करन आर्य को 43 प्रतिशत व गीता भारती को 12 प्रतिशत, गुलाब चंद्र सोनकर को 11 प्रतिशत, संदीप यादव को 10 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अन्य को 24 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बहुजन समाज पार्टी से राम नवल 21 प्रतिशत मत पाकर जनता की पहली पसंद बने हैं, इनके साथ ही लवकुश को 18 प्रतिशत, राम नरेश को 7 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। अन्य को 54 प्रतिशत लोगों ने चुना है। कांग्रेस से लक्ष्मी कांत खरवार को 33 प्रतिशत, बृजेश आर्य को 33 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। यहां अन्य को 34 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट – इस लिंक पर क्लिक करें
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments