Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)धान की रोपाई शुरू, किसान जुटे खेती में:बारिश के इंतजार में नलकूपों...

धान की रोपाई शुरू, किसान जुटे खेती में:बारिश के इंतजार में नलकूपों से भर रहे खेत

#बस्ती_न्यूज

बारिश न होने के बावजूद किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं, लेकिन खेतों में हलचल दिखाई पड़ने लगी है। जिन किसानों की नर्सरी तैयार हो चुकी है, वे नलकूपों और निजी पंपसेटों के जरिए खेतों में पानी भरकर रोपाई का काम कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि किसी तरह रोपाई पूरी हो जाने पर बारिश होने के दौरान फसल की बढ़वार तेजी से होगी। हालांकि, नलकूपों और पंपसेटों के सहारे खेतों में पानी भरकर रोपाई करना किसानों के लिए महंगा साबित हो रहा है। पडिया खास के किसान नरायन ने बताया कि वे हर साल 25 मई तक धान की नर्सरी डाल देते हैं और जून के अंतिम सप्ताह में रोपाई शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा, “इस वर्ष भी धान की नर्सरी तैयार हो गई है और मैं रोपाई कर रहा हूं। खेत में धान रोपा रहेगा तो वर्षा आते ही पौधों में तेजी से विकास होगा और अच्छी पैदावार मिलेगी।”
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments