Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नगर पुलिस ने 72 घंटे में:दो अपहृत किशोरों को सकुशल बरामद किया

नगर पुलिस ने 72 घंटे में:दो अपहृत किशोरों को सकुशल बरामद किया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जनपद में नगर पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर दो अपहृत किशोरों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की रणनीति और लगातार निगरानी के तहत यह सफलता मिली। इस अभियान की निगरानी क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने की। थाना नगर प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शैलेश कुमार यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव और कांस्टेबल मनीष यादव शामिल थे। टीम के प्रयासों से 12 वर्षीय प्रज्वल और 13 वर्षीय रवि किशन को सुरक्षित बरामद किया गया। किशोरों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। नगर पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments