महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बाली में मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस को मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम बाली निवासी ऐरून निशा पत्नी नूर हसन ने अपनी पुत्री सबीना खातून (15) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलते ही निचलौल थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतका सबीना खातून की तबीयत अक्सर खराब रहती थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल महराजगंज भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। निचलौल थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने जानकारी दी कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में किशोरी ने की आत्महत्या:निचलौल में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












