Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना:नवाबगंज में परिजनों और ग्रामीणों ने नम...

हज यात्रियों का पहला जत्था रवाना:नवाबगंज में परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई


रामनगर, सेमरा, नानपारा और नवाबगंज इलाके से हज यात्रियों का पहला जत्था मंगलवार को रवाना हुआ। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने हज यात्रियों को नम आंखों से विदाई दी। इस जत्थे में छेदा गांव के पक्कु और उनकी पत्नी सहित अन्य लोग शामिल थे। उन्हें विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कारी जावेद ने बताया कि हज पर जाने वाले जायरीन सऊदी अरब के विभिन्न स्थानों पर हज के अरकान (रस्मों) को पूरा करेंगे। हज यात्रियों को विदा करने वालों में सुभान खान, अय्यूब खान, युसूफ खान, मेराज खान, सलीम अहमद और मुबारक खान सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments