Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया:किसानों के लिए पार्किंग, छांव...

डीएम ने गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया:किसानों के लिए पार्किंग, छांव और पानी की व्यवस्था करने के लिए कहा


श्रावस्ती में गेहूं खरीद में तेजी लाने और किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने विभिन्न क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद किया और क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्रों पर पहुंच मार्ग, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, छाया और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने खरीद पंजिका, बोरों की उपलब्धता, ई-उपार्जन मशीन, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और नमी मापक यंत्र की भी जांच की। डीएम ने गेहूं खरीद में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचें। साथ ही, जन सुविधा केंद्र अथवा ऑनलाइन माध्यम से समय रहते पंजीकरण कराएं, जिससे उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। श्रावस्ती जनपद को इस वर्ष 20,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक लगभग 22 प्रतिशत खरीद ही हो पाई है। खरीद की अंतिम तिथि 15 जून तय की गई है। खरीद प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को लेखपालों के माध्यम से किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि कुछ केंद्रों पर परिवहन की समस्या सामने आई है। इस समस्या को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसियों से लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है, ताकि गेहूं का समय पर उठान हो सके और क्रय केंद्रों पर जगह की कमी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments