घुघली क्षेत्र के ग्राम परसौनी बुजुर्ग स्थित झारखंडी शिव मंदिर से दिव्य रुद्र महायज्ञ के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूरा क्षेत्र धार्मिक माहौल में रंग गया। यह शोभायात्रा बसंतपुर, रामपुर बल्डिहा, कफवा होते हुए बैकुंठी धाम घुघली पहुंची। यहां यज्ञ आचार्य शिवकुमार मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीत वस्त्र धारण किए करीब 301 कन्याओं ने जल भरकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। जल भरने के बाद यात्रा पुनः बैकुंठी धाम से भुवना, भुवनी, मंगलपुर पटखौली, मठिया व बसंतपुर होते हुए अपने गंतव्य झारखंडी शिव मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में आगे युवा डीजे की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे, वहीं पीछे माताएं मंगल गीत गा रही थीं। बुलडोजर पर हनुमान की झांकी और रथ पर सवार शिव की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। युवाओं द्वारा ‘जय श्री राम’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख संघ कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मंदिर महंत राधेश्याम गिरी, तूफानी दास, यज्ञ यजमान अविनाश पटेल व पवन पटेल सहित आयोजन समिति के संयोजक कैलाश नाथ सिंह, ग्राम प्रधान अर्चना पटेल, उपाध्यक्ष आलोक मिश्र, कोषाध्यक्ष पवन कुमार पटेल, जवाहर लाल जायसवाल, सुशील कुमार, सुदर्शन प्रजापति, विजय पटेल, अखिलेश पटेल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के अनुसार, यह महायज्ञ 11 दिनों तक चलेगा। रात्रि में रामलीला मंचन का आयोजन होगा तथा 5 अप्रैल 2026, रविवार को विशाल भंडारे के साथ इसका समापन किया जाएगा।
परसौनी बुजुर्ग में दिव्य रुद्र महायज्ञ:301 कन्याओं ने जल भरकर निकाली शोभायात्रा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!










