Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल:बुजुर्ग की हालत गंभीर, इकौना...

दो सड़क हादसों में महिला समेत तीन घायल:बुजुर्ग की हालत गंभीर, इकौना में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर


श्रावस्ती में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पहली घटना इकौना थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर मोड़ की है। जानकारी के अनुसार, सेमगढ़ा शहीद बाबा पुरवा निवासी विनोद (26) पुत्र राम सजन ई-रिक्शा चलाते हैं। बुधवार को वह 5-6 सवारियां लेकर गोविन्दपुर मोड़ की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में चालक विनोद और सवारी गोलीराम (65) पुत्र सालिक राम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दूसरी घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा-वीरपुर मार्ग पर पटना कोठार के पास हुई। यहां कल्याणपुर निवासी स्वरता (75) पत्नी कृष्ण कुमार अपने नए घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments