Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)तेजवापुर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब:महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों...

तेजवापुर में जन आक्रोश महिला पदयात्रा, उमड़ा जनसैलाब:महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की


बहराइच के तेजवापुर क्षेत्र में बुधवार को महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर एक जन आक्रोश महिला पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिससे यह कार्यक्रम एक बड़े जनसमूह का रूप ले लिया। पदयात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी, प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष विद्याधर वाजपेई और संयोजक प्रदुम्म मिश्र ने किया। यह पदयात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर बेडनापुर कस्बे तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की और अपने गुस्से का प्रदर्शन किया। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने रैली का स्वागत किया और अपना समर्थन किया, जिससे आयोजन का प्रभाव और भी व्यापक हो गया। सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख ममता अवस्थी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की लगातार अनदेखी हो रही है, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की नीतियों के कारण महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। वहीं, मंडल अध्यक्ष विद्याधर वाजपेई ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मुद्दों पर अब कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रमोद मिश्र, राकेश चौधरी, सजल श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, राजकुमारी चौबे सहित भाजपा तेजवापुर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments