Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ट्रांसफार्मर खंभे से टूटकर गिरा, पेड़ गिरे:आंधी से बस्ती में जनजीवन अस्त-व्यस्त

ट्रांसफार्मर खंभे से टूटकर गिरा, पेड़ गिरे:आंधी से बस्ती में जनजीवन अस्त-व्यस्त

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले में आई तेज आंधी और तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर खंभों से टूटकर गिर गए और पेड़ उखड़ गए, जिससे भारी नुकसान हुआ और आवागमन बाधित हुआ। बस्ती-महुली मार्ग पर बरोहिया पोखरे स्थित संत रविदास मंदिर के सामने अमन गुप्ता के मकान पर एक रुई का पेड़ टूटकर गिर गया। इस घटना में उनके घर का टीन शेड क्षतिग्रस्त हो गया और लोहे की सीढ़ियां भी टूट गईं। नगर पंचायत बनकटी के मुख्य मार्ग पर लगा एक ट्रांसफार्मर खंभे से टूटकर नीचे गिर गया। इसके पास ही लगा एक नीम का पेड़ भी जड़ से उखड़ गया। बनकटी बाजार के अंदर भी कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए हैं। पेड़ों के गिरने से सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली विभाग के कर्मचारी बहाली के काम में जुट गए हैं। वन विभाग के कर्मचारियों को भी सड़कों से गिरे पेड़ों को हटाने के लिए बुलाया गया है, ताकि यातायात सामान्य हो सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments