मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार सुबह थाने की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के बड़हरा बरईपार स्थित प्राथमिक विद्यालय और विभिन्न चौक-चौराहों पर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक किया। टीम में उपनिरीक्षक शाक्षी सिंह और आरक्षी प्रतिमा सिंह शामिल थीं। इस दौरान युवतियों को उनके सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, उन्हें पुलिस की तत्परता से भी अवगत कराया गया। अभियान के तहत मनचलों को कड़ी हिदायत भी दी गई। उपनिरीक्षक शाक्षी सिंह और आरक्षी प्रतिमा सिंह ने युवतियों से कहा कि वे निर्भीक होकर अपने सम्मान और अधिकार की लड़ाई के लिए हमेशा मुखर रहें। उन्होंने सलाह दी कि सड़कों पर आवागमन के दौरान यदि मनचलों द्वारा कोई अवांछनीय हरकत की जाए तो तत्काल उसका मुंहतोड़ जवाब दें। महिला उपनिरीक्षक ने आश्वासन दिया कि उनके स्वाभिमान की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिन पर जरूरत पड़ने पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक:एंटी रोमियो टीम ने मनचलों को दी कड़ी हिदायत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












