महराजगंज के पनेवा नहर के पास एक मामूली अफवाह ने गंभीर हिंसक घटना का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि किसी ने यह अफवाह फैला दी कि एक युवक बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद देखते ही देखते दर्जनों युवाओं की भीड़ मौके पर जमा हो गई और बिना सच्चाई जाने युवक को घेर लिया। भीड़ ने युवक से सवाल-जवाब करने के बजाय उस पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि युवक बार-बार अपनी बेगुनाही की गुहार लगा रहा है। इसके बावजूद भीड़ उस पर लगातार हमला करती रही। वीडियो में यह भी नजर आता है कि पिटाई के दौरान युवक के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस पूरी घटना ने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। मौके पर मौजूद लोग बने तमाशबीन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कई लोग बीच-बचाव करने के बजाय भीड़ को और उकसाते रहे। इससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई और युवक के साथ मारपीट तेज होती गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया है। पुलिस ने संभाली स्थिति, युवक को बचाया घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ से युवक को सुरक्षित निकालकर थाने पहुंचाया। प्राथमिक जांच में पुलिस ने पुष्टि की है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जांच शुरू, आरोपियों की पहचान जारी पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून को हाथ में लेने और हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में युवक को भीड़ ने पीटा:बाइक चोरी की अफवाह पर भीड़ ने बेरहमी से पीटा, वीडियो आया सामने
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












