Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के निखिल श्रीवास्तव बने सब-रजिस्ट्रार:कप्तानगंज से पगार तक हुआ भव्य स्वागत

बस्ती के निखिल श्रीवास्तव बने सब-रजिस्ट्रार:कप्तानगंज से पगार तक हुआ भव्य स्वागत

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के पगार गांव निवासी निखिल श्रीवास्तव का सब-रजिस्ट्रार पद पर चयन होने के बाद अपने गृह क्षेत्र लौटने पर भव्य स्वागत किया गया। कप्तानगंज से लेकर उनके पैतृक गांव पगार तक विभिन्न स्थानों पर उनका अभिनंदन किया गया। कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचने पर नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी और विनोद चौधरी समेत क्षेत्रीय निवासियों, मित्रों तथा शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद, कप्तानगंज थाने पर थाना अध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने भी निखिल श्रीवास्तव का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। अपने पैतृक गांव पगार पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर उनके पिता चंद्रकांत लाल श्रीवास्तव गांव वालों में मिठाई बांटते दिखे, जबकि उनकी पत्नी और माता भी बेहद प्रसन्न थीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने निखिल की इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि निखिल की कड़ी मेहनत और लगन युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा देगी। निखिल श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “सभी सफलताएं कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होती हैं। यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है।” उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर डॉ. अरविंद मिश्रा, डॉ. अनिल तिवारी, वीरेंद्र ओझा, राम सुरेश चौधरी, ध्रुव पाठक, नितेश सिंह, प्रमोद ओझा, अमित श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने निखिल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद चौधरी ने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के बच्चे अब गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी और भाजपा मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज गौरवमणि त्रिपाठी ने भी निखिल का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निखिल श्रीवास्तव ने अपने माता-पिता के साथ कप्तानगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर, थाने पर स्थित मंदिर और बाबा के मजार पर भी मत्था टेका। इसके बाद वे अपने गांव के मंदिर भी गए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments