Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सीमा पर सतर्कता जरूरी:भवन लोहरौली में SSB ने लगाई चौपाल, अवैध गतिविधियों...

सीमा पर सतर्कता जरूरी:भवन लोहरौली में SSB ने लगाई चौपाल, अवैध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील


ठूठीबारी क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन लोहरौली में गुरुवार को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की समवाय द्वारा ग्राम स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ग्रामीणों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा। बैठक में एसएसबी के अधिकारियों और जवानों ने ग्रामीणों को सीमा क्षेत्र में होने वाली अवैध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और ग्रामीणों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की गई। बैठक में नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत पर बल दिया गया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए। कार्यक्रम के अंत में एसएसबी द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने बैठक को उपयोगी बताते हुए एसएसबी के इस पहल की सराहना की।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments