Homeदेश (National)'मैं तो कोहिनूर मांग लेता...', ट्रंप और किंग चार्ल्स की मुलाकात पर...

‘मैं तो कोहिनूर मांग लेता…’, ट्रंप और किंग चार्ल्स की मुलाकात पर बोले ममदानी

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स अपने 4 दिन के अमेरिकी दौरे पर हैं। किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला बुधवार को न्यूयॉर्क सिटी भी गए। इस दौरान उन्होंने मेयर जोहरान ममदानी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात से पहले ममदानी ने कुछ ऐसा बयान दिया था जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ममदानी से पत्रकारों ने पूछा था कि अगर किंग चार्ल्स से उनकी बात होती है तो वह उनसे क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में ममदानी ने कहा था कि अगर उन्हें किंग चार्ल्स से अलग से बात करने का मौका मिला, तो वे कोहिनूर हीरा भारत को लौटाने का मुद्दा उठाएंगे।

बुधवार को ममदानी और किंग चार्ल्स की मुलाकात हुई। हालांकि, यह मुलाकात बहुत छोटी थी और इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है कि जोहरान ममदानी ने उनसे कोहिनूर पर बात की है या नहीं। ममदानी ने इस मुलाकात से कुछ ही समय पहले कहा था, ‘अगर मैं राजा से बात करता हूं, तो मैं शायद उनसे कोहिनूर हीरा वापस करने के लिए कहूंगा।’

यह भी पढ़ें: ‘चार्ल्स पर फिदा थीं मेरी मां…’, ब्रिटेन के राजा से मिल ट्रंप को क्या याद आया?

न्यूयॉर्क पहुंचे किंग

किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला बुधवार को न्यूयॉर्क सिटी में पहुंचे। यहां उन्होंने वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में पहुंचकर 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25 बरसी मनाई। इसी कार्यक्रम में जोहरान ममदानी भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में जोहरान ममदानी और किंग चार्ल्स की मुलाकात भी हुई। हालांकि, यह मुलाकात बहुत कम समय के लिए हुई थी। इतने कम समय में ममदानी ने कोहिनूर पर किंग चार्ल्स से बात की हो इसकी संभावना बहुत कम है।

भारत से ममदानी का क्या कनेक्शन?

जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के मेयर हैं। हालांकि, उनकी जड़े भारत से जुड़ी हुई हैं। ममदानी पहले भारतीय मूल के और पहले दक्षिण एशियाई मेयर बने हैं। उनकी मां का नाम मीरा नायर हैं और वह मूल रूप से भारत की ही हैं। मीरा नायर पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर महमूद ममदानी से शादी की और उनके बेटे जोहरान ममदानी हैं।

यह भी पढ़ें: ‘अब और अच्छा आदमी नहीं’, ट्रंप ने अपनी AI फोटो से ईरान को क्या धमकी दी?

ब्रिटेन के पास कोहिनूर

कोहिनूर हीरा इस दुनिया के सबसे कीमती हीरों में से एक है। मौजूदा समय में यह ब्रिटे के शाही ताज में जड़ा हुआ है और टावर ऑफ लंदन में रखा गया है। यह पिछले 177 साल से ब्रिटेन के पास है। जब अंग्रेजों का शासन भारत पर था उसी समय यह हीरा अंग्रेजों के पास चला गया था। भारत समय-समय पर इस हीरे पर अपने कानूनी अधिकार का दावा करता रहा है। हालांकि, अभी तक ब्रिटेन ने इसे भारत को लौटाया नहीं है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments