भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर भंसार (कस्टम) शुल्क लागू होने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। इससे विशेष रूप से छोटे और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जो दैनिक आवश्यकताओं के लिए दोनों देशों के बीच आवाजाही करते हैं। इस नियम के कारण किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को खाद, बीज, कृषि सामग्री तथा घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर शुल्क चुकाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे पर नवलपरासी क्षेत्र संख्या-2 के प्रतिनिधि सभा सदस्य सांसद नरेंद्र कुमार गुप्ता ने महेशपुर भंसार कार्यालय का दौरा किया। उन्होंने कार्यालय प्रमुख विकास उपाध्याय के साथ विस्तृत चर्चा की और वर्तमान शुल्क व्यवस्था के आम जनता पर पड़ रहे प्रभावों को उठाया। सांसद गुप्ता ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों के हजारों परिवार अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारत-नेपाल आवागमन पर निर्भर हैं। 100 रुपये से अधिक के सामान पर शुल्क लागू होने से उनका जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने खाद, बीज और घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर विशेष राहत देने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों से जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नियमों में व्यावहारिक ढील देने का आग्रह किया। सांसद ने एक सरल, पारदर्शी और जन-हितैषी समाधान निकालने की बात कही, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर सहमति बनी। इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिससे राजस्व व्यवस्था प्रभावित हुए बिना आम जनता को राहत मिल सके। सांसद की इस पहल से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों में राहत की उम्मीद बढ़ी है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
100 रुपए से अधिक सामान पर भंसार शुल्क लागू:सांसद नरेंद्र गुप्ता ने महेशपुर कार्यालय में उठाई आवाज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












