#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद में आगामी ‘वशिष्ठ नगर महोत्सव’ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 5, 6 और 7 मई को आयोजित होने वाले इस महोत्सव की सफलता के लिए आज शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन में मुख्य यजमान पूर्व ब्लॉक प्रमुख (बहादुरपुर) राना दिनेश प्रताप सिंह और आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने पूजन-अर्चन किया। अयोध्या धाम के आचार्य धनंजय मिश्रा और सिद्धार्थ नगर के आचार्य विवेक कुमार पांडे ने पूरे विधि-विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में वशिष्ठ नगर महोत्सव की तैयारियां शुरू:5 से 7 मई तक होगा आयोजन, भूमि पूजन संपन्न
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












