Homeउत्तर प्रदेशलमुईया क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन, रोमांचक मुकाबले:प्रधान संघ अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप...

लमुईया क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन, रोमांचक मुकाबले:प्रधान संघ अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप ने किया उद्घाटन


इटवा विकास क्षेत्र के लमुईया गांव में चल रहे सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आजाद क्रिकेट क्लब लमुईया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे क्रिकेट प्रेमी उत्साहित रहे। शुक्रवार को खेल मैदान में प्रधान संघ इटवा के अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजकों ने फूल-मालाओं और शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। फीता काटकर खेल का उद्घाटन करते हुए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं और खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना की। आज के पहले मुकाबले में लमुईया की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में प्रतिद्वंद्वी बेलभरिया की टीम 10 ओवर में 9 विकेट पर केवल 58 रन ही बना सकी। इस तरह लमुईया की टीम विजयी रही। अमर नाथ ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। दूसरा रोमांचक मैच जनपद बलरामपुर के भंवरिया क्रिकेट क्लब गैसडी और औंरहवा के बीच खेला गया। इसमें औंरहवा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। मैचों में अंपायर की भूमिका रविंद्र चौधरी और संजय चौरसिया ने निभाई। इस दौरान राष्ट्रीय टीम योगी महासंघ के जिलाध्यक्ष अजीत चौधरी, उपाध्यक्ष राम बहाल यादव, कलीम खान और कोषाध्यक्ष हमजा अजीज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजक अजीत चौधरी ने बताया कि सात दिवसीय इस टूर्नामेंट में क्षेत्रीय और गैर-जनपद के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। फाइनल मुकाबला 1 अप्रैल को खेला जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments