थाना बौंडी क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर गांव में शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। इन घरों से लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवरात चोरी हो गए। सुबह जब परिजनों ने घरों के ताले टूटे और सामान बिखरा देखा, तो उन्हें चोरी का पता चला। गांव निवासी पीड़ित विजय सिंह पुत्र लल्लू सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा। चोर यहां से करीब 40 हजार रुपये नकद, सोने की मांग बिंदी, एक जोड़ी कंगन, एक जोड़ी झाले, दो जोड़ी बाली, नथिया, नाक की कील, झुमका, गले का हार और पुराने जेवर लेकर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी साबिर अली के घर को निशाना बनाया। साबिर के अनुसार, चोरों ने उनके घर की तीन महिलाओं—आयशा बेगम, मशरूण और आलिया के कमरों से कुल 3 लाख 57 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के पुश्तैनी जेवर, जिनमें मटरमाला, झुमकी, झाला, नथुनी, हाथफूल और पाजेब शामिल थे, चुरा लिए। चोरी का यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। चोरों ने पास में ही रहने वाले सिराज पुत्र मुसाफिर के निर्माणाधीन मकान में घुसकर 1 लाख रुपये नकद, साकरुन की दो सोने की मटर माला, चांदी की सतलड़ी और तबस्सुम की दो सोने की अंगूठी व चांदी के हाथफूल पर हाथ साफ किया। इसके बाद चोरों ने अनिल कुमार अवस्थी और उनके भाई देवेश कुमार अवस्थी के संयुक्त मकान को भी निशाना बनाया। अनिल के कमरे से 25 हजार रुपये नकद, पत्नी की सोने की नथनी, दो अंगूठी, एक जंजीर, दो जोड़ी बाली, चांदी की करधनी और 5 जोड़ी पायल चोरी हुईं। वहीं, देवेश के कमरे से 30 हजार रुपये नकद, सोने का हार, झुमकी, नथनी, टॉप्स और चांदी के 10 लच्छे चुरा लिए गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी टीएन मौर्या ने बताया कि तीन घरों में चोरी की घटना हुई है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में दो एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं।
बहराइच के बभनौटी शंकरपुर गांव में तीन घरों में चोरी:लाखों की नकदी और जेवरात लेकर चोर फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












