बहराइच में उत्तर प्रदेश की प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, वी. हेकाली झिमोमी ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी के साथ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग का दौरा किया। उन्होंने नावघाट स्थित प्रकृति व्याख्यान केंद्र में देवीपाटन मंडल के वन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और ईको अवेयरनेस सेंटर में एक सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। इसके बाद, प्रमुख सचिव ने थारू बहुल गांव बिशुनापुर का दौरा किया। उन्होंने ईको विकास समिति द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प व जूट उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और ग्राम बिशुनापुर के पांच वर्षीय माइक्रोप्लान का विमोचन भी हुआ। प्रमुख सचिव ने बाघ मित्रों और गज मित्रों से संवाद किया। उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वन्यजीव संरक्षण और जन जागरूकता के लिए स्थानीय समुदाय की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन और प्रभागीय वनाधिकारी अपूर्व दीक्षित सहित अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रमुख सचिव ने किसानों से बातचीत कर प्राकृतिक और विषमुक्त खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया।
बहराइच में प्रमुख सचिव ने कतर्नियाघाट का दौरा किया:वन अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, सेल्फी पॉइंट का किया उद्घाटन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












