Homeदेश (National)लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ, कब संभालेंगे पदभार?

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले आर्मी चीफ, कब संभालेंगे पदभार?

भारतीय सेना को शनिवार को नया सेना अध्यक्ष मिल गया। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के अगले आर्मी चीफ (Chief of Army Staff) होंगे। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की है। धीरज सेठ अभी उप सेना प्रमुख के पद पर तैनात हैं। वर्तमान सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में सेठ 30 जून से ही भारतीय सेना की कमान संभालेंगे।

जनरल धीरज सेठ 30 जून को 31वें आर्मी चीफ बनेंगे। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक होगा। जनरल द्विवेदी ने 30 जून 2024 को आर्मी चीफ का पद संभाला था। आर्मी चीफ का कार्यकाल 3 साल या 62 साल की उम्र (दोनों में जो भी पहले पूरा हो) तक होता है।

यह भी पढ़ें: असम IAF हादसे में जान गंवाने वाले 5 अधिकारी कौन हैं? पूरी लिस्ट

धीरज सेठ के पास 40 साल का अनुभव

जनरल धीरज सेठ दिसंबर 1986 में आर्मर्ड कोर में कमीशन हासिल किया था। उनके पास 40 साल का एक लंबा सैन्य अनुभव है। सेठ के पास फील्ड और नेतृत्व करने दोनों की क्षमता है। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिमी मोर्चे सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में कमान संभाली है।

यह भी पढ़ें: अब खाने के पैकेट में नहीं चुभेगी स्टेपलर की पिन, FSSAI का देश भर में बड़ा एक्शन

धीरज सेठ दक्षिण-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जनरल रह चुके हैं। वे पश्चिमी मोर्चे पर दो ऑपरेशनल कमानों का नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल रहे हैं। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र रहे हैं। बाद में उन्होंने आर्मर्ड कोर के ऑफिसर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments