#बस्ती_न्यूज
बस्ती में उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, शाखा बस्ती ने पुरानी पेंशन और टीईटी से छूट की मांगों को लेकर ‘आर-पार की लड़ाई’ लड़ने का ऐलान किया है। संघ ने प्रेस क्लब सभागार में आयोजित अपनी आम सभा बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय ने की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को अंगवस्त्र भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक सुरेश चंद्र बैसवार ने केंद्र व राज्य सरकारों पर शिक्षकों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने और 2006 में अनुदान सूची में शामिल विद्यालयों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग उठाई। बैसवार ने शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह ने पुरानी पेंशन को कर्मचारियों का अधिकार और सुरक्षित भविष्य की गारंटी बताया। उन्होंने टीईटी और पेंशन जैसे मुद्दों पर व्यापक आंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय ने बताया कि संघ के प्रयासों से कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी जारी कराई जा चुकी है, जबकि शेष मामलों में प्रक्रिया जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो संघ आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। जिला महामंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं पर संघ के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। प्रदेश संगठन मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मांगों की पूर्ति होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय सिंह ने किया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन, टीईटी पर संघर्ष का ऐलान:सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, सरकार पर हितों की अनदेखी का आरोप
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












