बृजमनगंज थाना क्षेत्र के उसका-धानी मार्ग पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल युवक की पहचान बृजमनगंज के दुबौलिया निवासी मनोज चौरसिया पुत्र राजेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है। वह अपनी बहन सुशीला के घर धानी क्षेत्र के कोइलाडांड में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार सुबह बहन के घर के पास मुड़ते समय सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मनोज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिस बाइक से यह हादसा हुआ, वह हीरो पैशन बताई जा रही है, जिसका नंबर यूपी 53 इक्यू 4258 है। घायल युवक के भाई सनोज चौरसिया ने गुरुवार को बृजमनगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, आरोपी फरार:तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, गोरखपुर में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












