सिद्धार्थनगर के भवानीगंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र कुमार पुत्र धर्मराज, निवासी धनखरपुर, भवानीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसे 27 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी दण्ड वाद संख्या 1219/2025 से संबंधित है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) और 3/4 डीपी एक्ट के तहत आरोप हैं। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक भूपेन्द्र राज सिंह और हेड कांस्टेबल हरेन्द्र यादव भी शामिल थे।
भवानीगंज पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:सिद्धार्थनगर के न्यायालय में किया गया पेश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!









