Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 42 साल बाद सेवानिवृत्त:निचलौल के इंटर कॉलेज में विदाई...

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 42 साल बाद सेवानिवृत्त:निचलौल के इंटर कॉलेज में विदाई समारोह आयोजित


विकास खंड निचलौल के बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ताहिर अली 42 वर्षों की सेवा के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। वे चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक नाथू चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि सेवानिवृत्ति एक विधिक प्रक्रिया है जिससे प्रत्येक कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। प्रधानाचार्य राधेश्याम ने श्री ताहिर अली के सेवा योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने ताहिर अली के 42 वर्षों के लगन और सेवाभाव को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ताहिर अली ने अपने सेवाकाल में जो छाप छोड़ी है, उससे नए कर्मचारियों को सीख लेनी चाहिए। इस विदाई समारोह में विद्यालय प्रबंध समिति की सदस्य श्रीमती सिमी इरशाद, शिक्षक रामआशीष, चंद्रप्रकाश गुप्ता, कलीमुल्ला अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, अखिलेश चौबे, प्रदीप पाण्डेय, अफजल अली सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments