बृजमनगंज ब्लॉक के मटिहनवा खास स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) के एक पेट्रोल पंप पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पंप संचालक आम वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देने में आनाकानी कर रहे हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, लेकिन उन्हें समय पर ईंधन नहीं मिल पाता। इसके विपरीत, कुछ चुनिंदा लोगों को कैन में लगभग 50 लीटर तक पेट्रोल आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि कैन में इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल देना नियमों के विरुद्ध है और इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। सरवन गिरी, बबलू जायसवाल, दिलशाद खान, दिलीप जैकी, राहुल जायसवाल और मोहित जायसवाल सहित कई ग्रामीणों ने इस संबंध में अपनी नाराजगी व्यक्त की है। इस संबंध में, उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि जांच कराकर यदि अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पेट्रोल पंप मालिक मोहम्मद निसार का कहना है कि कैन अथवा डिब्बे में किसी को तेल नहीं दिया जा रहा है, केवल वाहनों में ही पेट्रोल दिया जा रहा है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर अनियमितता का आरोप:बृजमनगंज के मटिहनवा खास में ग्रामीणों ने जताया आक्रोश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












