HomeHealth & Fitnessहुगली: सड़क पर खड़े डंपर से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

हुगली: सड़क पर खड़े डंपर से टकराई कार, चालक की हालत गंभीर

हुगली। हुगली जिले के गोघाट के रघुबाती मोड़ इलाके में शुक्रवार को हुए एक सड़क हादसे एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सड़क किनारे एक डंपर खड़ा था। उसी दौरान आरामबाग की ओर से आ रही एक चारपहिया गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और खड़े डंपर के पीछे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

सूचना मिलने पर गोघाट थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तुरंत कामारपुकुर अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार या लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने नियंत्रित कर सामान्य कर दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments