Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)देवदह के टीले पर गूंजा 'बुद्धम् शरणम् गच्छामि':बुद्ध पूर्णिमा पर ननिहाल में...

देवदह के टीले पर गूंजा ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’:बुद्ध पूर्णिमा पर ननिहाल में हुई पूजा-वंदना


बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के बनर्सिहा कला स्थित देवदह में, जिसे भगवान गौतम बुद्ध का ननिहाल माना जाता है, प्राचीन टीले पर पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा की और बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पूरे क्षेत्र में “बुद्धम् शरणम् गच्छामि” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध की वंदना, त्रिशरण और पंचशील के पाठ के साथ हुआ। इसके बाद राजमहल टीले पर धम्मसभा आयोजित की गई, जिसमें बौद्ध भिक्षुओं ने अपने उपदेशों के माध्यम से लोगों को ध्यान, ज्ञान और करुणा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। भिक्षुओं ने बताया कि बौद्ध धर्म मानव जीवन को शांति, संतुलन और सद्भाव की ओर प्रेरित करता है, जिसकी प्रासंगिकता वर्तमान समय में बढ़ गई है। कार्यक्रम के आयोजक देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने अपने संबोधन में बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिन भगवान गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनों का प्रतीक है। यह पर्व न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, जो मानवता को शांति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जितेंद्र राव ने आगे कहा कि बौद्ध धर्म की मूल भावना अहिंसा और परोपकार है, जो आज के समय में आवश्यक है। यदि व्यक्ति बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाता है, तो वह न केवल अपने जीवन को सुखमय बना सकता है बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। कार्यक्रम का संचालन भी समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, महामंत्री लक्ष्मीचंद पटेल सहित रोहित गौतम, रामबेलश प्रसाद, प्रहलाद गौतम, बब्लू तिवारी, अमरनाथ चौधरी, प्रहलाद बीडीसी, मंगल प्रसाद, रामलगन गौतम, राधेश्याम, शिवभुजा पाण्डेय, नन्दलाल गौतम और सुग्रीव कुमार बौद्ध सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments