Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े:एक ने दूसरे को लाठी-़डंडों...

श्रावस्ती में जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े:एक ने दूसरे को लाठी-़डंडों से पीटा, 5 लोग घायल; थाने में दोनों पक्षों ने शिकायत की


श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष के बुद्धि सागर गोस्वामी ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। उनके अनुसार, विपक्षी शालिक राम पुत्र छेदी, देवी प्रसाद पुत्र शालिक राम, मोहित पुत्र राजेश और रोहित पुत्र राजेश ने जमीनी विवाद के चलते उनके परिवार पर हमला किया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद लाठी-डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया। इस मारपीट में धर्मावती पत्नी मुल्कराज, मुल्कराज पुत्र राम जियावन, आस्था पुत्री बुद्धि सागर, रमन, पवन और धर्मराज घायल हुए हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जय हरी मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments