बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 50 वर्षीय तसव्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने तसव्वर पुत्र हरदम अली को मटेरा कला मोड़ से पकड़ा। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिद्वार तिवारी और उनकी टीम ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से एक राइडर बाइक, मोबाइल फोन, 200 रुपये नकद, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। घटना के संबंध में बुधवार को पीड़िता के परिजनों ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने बच्ची को एक कमरे में ले जाकर दरवाजा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया, जिससे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बहराइच में बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय भेजा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












