Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)डीजे चालक की रास्ते में पिटाई:महाराजगंज में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद,...

डीजे चालक की रास्ते में पिटाई:महाराजगंज में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, पैर में गंभीर चोट


महाराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक डीजे चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शादी समारोह में डीजे बजाने जा रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, थूथीबारी थाना क्षेत्र निवासी कृपा शंकर पुत्र रामनरेश अपनी बहन के घर नारायणपुर जा रहे थे। उनके भांजे की शादी थी, जिसके लिए वह डीजे लेकर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद जब कृपा शंकर महाराजगंज की ओर जा रहे थे, तभी करमहां के टोला घमहा के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने कृपा शंकर के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और वह वहीं गिर पड़े। घटना के दौरान शोर सुनकर राहगीरों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल कृपा शंकर को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments