महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहरा मंदिर रोड पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भीषण जाम लग गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जिससे दोपहर से शाम तक लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा और आवागमन घंटों प्रभावित रहा। इस जाम में दोपहिया, चारपहिया वाहन, बसें और ट्रॉलियां घंटों फंसी रहीं। वाहनों में सवार यात्रियों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां आद्रवन वासिनी लेहरा देवी मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा के कारण हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। भारी भीड़ और बारिश के चलते कई लोगों ने अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने मां की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मां को चुनरी, सिंदूर और नारियल चढ़ाए, साथ ही कई परिवारों ने मंदिर में हलवा-पूरी की कढ़ाई बनाकर प्रसाद चढ़ाया। इस दौरान धर्मशाला में मुंडन, शादी और जनेऊ जैसे कई संस्कार भी संपन्न कराए गए। मंदिर के चारों ओर सजी दुकानों पर भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। लेहरा मंदिर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। जाम में फंसे लोगों ने पुलिस के इस कार्य की सराहना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बुद्ध पूर्णिमा पर लेहरा मंदिर रोड पर भीषण जाम:हजारों श्रद्धालु घंटों फंसे, पुलिस ने कड़ी मशक्कत से रास्ता खुलवाया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












