Homeदेश (National)अमेरिका के टेक्सास में विमान हादसा, पांच लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास में विमान हादसा, पांच लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। इसमें सवार सभी पांच लोगों की जान चली गई। घटना गुरुवार की रात की है। फेडरेशन एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक सेसना 421सी विमान रात करीब 11 बजकर 25 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के वक्त विमान पर पांच लोग सवार थे।

उधर, ‘हेज काउंटी’ के जज रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि गुरुवार की रात यह विमान हादसा ऑस्टिन के दक्षिण पश्चिम में लगभग 64 किलोमीटर दूर विम्बरली शहर में हुआ।

यह शहर ब्लैंको नदी के किनारे बसा है और पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। करीब तीन हजार लोग यहां रहते हैं। शहर के मेयर का कहना है कि अभी तक दुर्घटना की वजह का पता नहीं चला है।

खबर अपडेट की जा रही है…

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments