Homeउत्तर प्रदेशनाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने भेजा जेल; केस...

नाबालिग किशोरी के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार:छावनी पुलिस ने भेजा जेल; केस दर्ज


बस्ती। छावनी पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सर्वेश मौर्या को बुधवार, 27 मार्च 2026 को बस्ती से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सर्वेश मौर्या (उम्र करीब 21 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है, जो पूरे सिंघा, थाना छावनी, जनपद बस्ती का निवासी है। उस पर थाना छावनी में मु०अ०सं० 57/2026 धारा 64(1), 137(2), 87 BNS व 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष छावनी चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंदन कुमार के साथ उपनिरीक्षक रामकुमार पासवान, हेड कांस्टेबल रामकरन गौतम और कांस्टेबल चंद्रकेश प्रजापति शामिल थे। अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश किया गया।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments