लखनऊ। केंद्र सरकार के निर्देश पर जनगणना का कार्य 7 मई से आरंभ होने जा रहा है। इसे लेकर जनगणना निदेशालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक तैयारियां तेज हो गई है। राजधानी लखनऊ में इस कार्य के लिए 17 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मालूम हो कि जनगणना का कार्य 7 से 21 मई तक चलेगा। इस दौरान कर्मी घर घर जाकर 33 बिंदुओं पर जानकारी हासिल करेंगे। इसके बाद यह ब्यौरा ऑनलाइन किया जाएगा। इस कार्य के लिए लखनऊ में 17 हजार कर्मचारियों को लगाया गया है। इसमें अधिकांश शिक्षक, आंगन बाड़ी, पंचायत कर्मियों को लगाया गया है। इस सभी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
कुछ कर्मी इस ड्यूटी से बचने के लिए बीमारी का बहाना बना रहे है। इनके आवेदन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेज दिया जा रहा है, जहां पर उनका मेडिकल होगा । इसके बाद ही उनकी ड्यूटी पर निर्णय लिया जाएगा। कुछ कर्मी तो मुख्य कार्य की जगह रिजर्व में ड्यूटी लगवाने का जुगाड लगा रहे हैं। वही जिला प्रशासन स्व गड़ना पर जोर दे रहा है। इसे लेकर सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए है।












