लखनऊ। राजधानी के कैंट थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की कैण्ट थाना पुलिस और सर्विलांस (मध्य जोन) टीम ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया।
क्या था मामला
जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल 2026 को ओल्ड विक्टोरिया लाइन निवासी रणजीत सिंह ने थाना कैण्ट में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ ले गए और उसमें रखे कीमती जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
ऐसे हुआ खुलासा
मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद ले रही थी। इसी क्रम में 1 मई 2026 को पुलिस टीम ने लोको चौराहे के पास पानी की टंकी के पास दबिश देकर तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी संलिप्तता सामने आने पर उन्हें हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है—
आदिल कुरैशी (22 वर्ष), निवासी सदर कैण्ट
सूरज सरोज (19 वर्ष), निवासी हुसैनगंज
सोहेल (22 वर्ष), निवासी हुसैनगंज
क्या-क्या बरामद हुआ
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया, जिसमें—
सोने की चेन व अंगूठी
चांदी की पायल व सिक्का
सूर्या ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट का मेंबर कार्ड
11,48,000 रुपये नकद
घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी
बरामद स्कूटी को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।
बढ़ाई गई धाराएं
बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं जोड़ दी हैं और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस पूरे मामले के खुलासे में कैण्ट थाना पुलिस और सर्विलांस (मध्य जोन) की टीम की अहम भूमिका रही, जिन्होंने लगातार प्रयास कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।पुलिस की सतर्कता और तकनीकी जांच के चलते चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा हुआ है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उनसे अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।












