TV Style News Ticker
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
मुंबई में अपराध के मामलों में बढ़ोतरी उत्तर प्रदेश में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देशभर में मौसम में बदलाव, कई राज्यों में बारिश सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय
Home उत्तर प्रदेश भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, कपड़े बरामद:रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी मोहरानियां...

भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, कपड़े बरामद:रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी मोहरानियां में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

0
19


बहराइच के रूपईडीहा में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान कपड़ों की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को माल सहित गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी शिवपुर मोहरनिया, उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस टीम में कांस्टेबल रविन्द्र यादव और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार शामिल थे। एसएसबी की ओर से उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह पुंडीर तथा जवान विक्रम सिंह, ऋतुराज सिंह और रिशिराज सिंह भी मौजूद रहे। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में कपड़े बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान बक्सीगांव, थाना रूपईडीहा, जनपद बहराइच निवासी रमेश यादव पुत्र जगदीश यादव के रूप में हुई। बरामद सामान में 40 सादे परदे, 100 झालरदार परदे, 8 सूट प्लाजो, 132 सादी कुर्ती सूट और 2 साइकिलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह सामान अवैध रूप से सीमा पार ले जाया जा रहा था। आरोपी रमेश यादव को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।