परतावल ब्लॉक के सिसवा मुंशी चौराहे पर हल्की बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बेलवा बुजुर्ग – सिसवा मुंशी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस जलजमाव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के चलते साइकिल और दोपहिया वाहनों से गुजरना मुश्किल हो गया है, वहीं पैदल चलने वालों के लिए भी यह रास्ता चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। स्थानीय दुकानदारों को भी विशेष रूप से दिक्कतें आ रही हैं। तेज रफ्तार से गुजरने वाले वाहनों से गंदा पानी उछलकर दुकानों तक पहुंच जाता है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार मनोज प्रजापति, अरशद खान, अख्तर खान, प्रमोद गुप्ता और डॉ. गिरिजा शंकर सिंह ने बताया कि हल्की बारिश में भी ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। पनियरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित सिसवा मुंशी चौराहे से बेलवा मार्ग की हालत भी बदतर है। बरसात में कीचड़ और सूखे में धूल व कचरे के कारण यह मार्ग अक्सर चर्चा में रहता है। हाल की बारिश के बाद इस रास्ते से गुजरना, खासकर विद्यार्थियों और महिलाओं के लिए, बेहद कठिन हो गया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा मुंशी चौराहे पर जलजमाव:बेलवा बुजुर्ग मार्ग पर आवागमन बाधित, सड़क की हालत खराब
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












