Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मोबाइल पर बात करते समय व्यक्ति ट्रांसफार्मर से झुलसा:नेपाल से लौटते समय...

मोबाइल पर बात करते समय व्यक्ति ट्रांसफार्मर से झुलसा:नेपाल से लौटते समय इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हुआ हादसा


इंडो-नेपाल बढ़नी बॉर्डर पर एक बड़ा हादसा हुआ है। नेपाल के लुंबिनी से दर्शन कर लौट रहे 35 वर्षीय संजीत पुत्र गया प्रसाद, निवासी भट्टा ग्राम, जिला बाराबंकी, मोबाइल पर बात करते समय ट्रांसफार्मर के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के तुरंत बाद संजीत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, संजीत नेपाल के लुंबिनी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई। यह हादसा इंडो-नेपाल बढ़नी बॉर्डर पर हुआ। फिलहाल, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि बिजली उपकरणों के पास मोबाइल पर बातचीत या किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments