महराजगंज के चौक थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौक की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के प्रमुख व्यक्तियों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 13 निवासी बीजेपी चौक मंडल उपाध्यक्ष राकेश गौड़ (34 वर्ष) और वार्ड नंबर 10 निवासी अनिल मद्देशिया (40 वर्ष) के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था। इससे क्षेत्र में अशांति फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170, 126 और 135 के तहत गिरफ्तार किया। बाद में, दोनों आरोपियों को उपजिलाधिकारी सदर के समक्ष प्रस्तुत कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इस मामले में बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि यह दोनों कार्यकर्ताओं के बीच का आपसी विवाद था, जिसे अब सुलझा लिया गया है। फिलहाल, क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
चौक क्षेत्र में पैसों के लेन-देन में दो पक्ष भिड़े:पुलिस ने स्थिति संभाली, दोनों पक्षों के प्रमुख व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












