HomeHealth & Fitnessडीएम ने शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी में जल भराव का किया निरीक्षण

डीएम ने शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी में जल भराव का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने नगर पालिका परिषद बेल्हा अन्तर्गत शुकुलपुर दहिलामऊ दक्षिणी में नगरवासियों के जल भराव की शिकायत का  स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को तत्काल नाले चिन्हांकन करने के निर्देश दिये, साथ ही ईओ नगर पालिका परिषद बेल्हा राकेश कुमार को निर्देशित किया कि नाले की कच्ची खुदाई कराकर जल निकासी व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाये ताकि क्षेत्र में जमे पाने को तुरन्त निकाला जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिया कि स्थायी समाधान के लिये नाले के पक्के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कराकर जल्द से जल्द शासन को भेजा जाये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल स्थायी समाधान हेतु निर्देशित किया जिससे नागरिकों को राहत मिल सके और भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments